4:37 pm Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश, महाराणा प्रताप चौक पर जोरदार प्रदर्शन

बदायूं में अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश, महाराणा प्रताप चौक पर जोरदार प्रदर्शन

केशव गुप्ता

अधिवक्ताओं की हत्याओं के विरोध में सड़क पर उतरे वकील, सुरक्षा कानून लागू करने की मांग; डीएम के मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लेने तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान

बदायूं। प्रदेश में अधिवक्ताओं की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में सोमवार को बदायूं में वकीलों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। अधिवक्ताओं ने महाराणा प्रताप चौराहे पर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कुशीनगर में अधिवक्ता मनीष गौड़ की हत्या का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। वकीलों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
प्रदर्शन के चलते महाराणा प्रताप चौराहे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं की मांग थी कि बदायूं के जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर उनका ज्ञापन प्राप्त करें। वकीलों ने स्पष्ट किया कि जब तक डीएम मौके पर पहुंचकर ज्ञापन नहीं लेते, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
अधिवक्ताओं ने कहा कि न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वकीलों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.