3:43 pm Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

दीपावली पर पूर्व मंत्री आबिद रजा की पहल, हिंदू बाहुल्य इलाकों को रोशनी से जगमग करने की मांग

दीपावली पर पूर्व मंत्री आबिद रजा की पहल, हिंदू बाहुल्य इलाकों को रोशनी से जगमग करने की मांग

**नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रजा को भेजा पत्र, शहर के प्रमुख मार्गों पर फैंसी पोल लाइट और चौराहों पर रंगोली बनवाने का दिया सुझाव**

– दीपावली पर बदायूं की सड़कों और चौराहों को रोशनी से जगमगाने की पहल

– पथिक चौक से नवादा और मढ़ई चौक से लालपुल तक फैंसी लाइट लगाने की मांग

– घंटाघर, छह सड़का और इंदिरा चौक सहित प्रमुख स्थानों पर सजावट का सुझाव

**बदायूं।** दीपावली के पावन पर्व पर शहर के हिन्दू बाहुल्य इलाके को रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने पहल की है। उन्होंने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा को पत्र भेजकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर फैंसी पोल लाइट लगवाने तथा आकर्षक रंगोली बनवाने का सुझाव दिया है।

पूर्व मंत्री की इस पहल में खास बात यह है कि उन्होंने दीपावली जैसे हिंदू समाज के प्रमुख पर्व पर शहर के उन प्रमुख मार्गों और बाजारों को विशेष रूप से सजाने की मांग उठाई है, जहां बड़ी संख्या में हिंदू आबादी रहती है और दीपावली पर विशेष रौनक रहती है।

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पथिक चौक से नवादा तक, मढ़ई चौक से लालपुल चौराहे तक, घंटाघर से राजकीय डिग्री कॉलेज होते हुए छह सड़का बाजार तक तथा इंदिरा चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग पर फैंसी पोल लाइट लगवाने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनवाकर दीपावली की सजावट को और आकर्षक बनाने की बात कही है।

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि दीपावली पर नगर पालिका की ओर से विशेष व्यवस्था कर हिंदू समाज को त्योहार की सौगात दी जानी चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.