7:40 pm Sunday , 1 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जरीफनगर और अलापुर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बदायूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जरीफनगर और अलापुर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बदायूं पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
थाना जरीफनगर पुलिस ने मुकदमा संख्या 48/21, धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित अभियुक्त अजयपाल पुत्र दर्शन सिंह, निवासी ग्राम करियावैन, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया।
वहीं, थाना अलापुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें पहला अभियुक्त अब्दुल अहमद उर्फ छोटा पुत्र रज्जाद, निवासी वार्ड नंबर-15, कस्बा ककराला, थाना अलापुर, जनपद बदायूं है, जो वाद संख्या 497/26, धारा 281/125(ए)/125(बी) बीएनएस से संबंधित है।
दूसरा अभियुक्त सादिक अली पुत्र इशराक उर्फ इशहाक अली, निवासी खेरा वार्ड नंबर-17, कस्बा ककराला, थाना अलापुर, जनपद बदायूं है, जो वाद संख्या 214/15, धारा 25 आर्म्स एक्ट से संबंधित है।
पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बदायूं पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की सक्रियता सामने आई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.