9:00 am Monday , 2 November 2026
BREAKING NEWS

उसावां थाने की कमान संभालते ही नए प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने गिनाईं प्राथमिकताएं, अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर

उसावां थाने की कमान संभालते ही नए प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने गिनाईं प्राथमिकताएं, अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर

केशव गुप्ता

जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और कानून व्यवस्था बनाए रखना होगी पहली प्राथमिकता, पुलिस-जनता के बीच मजबूत करेंगे विश्वास

बदायूं। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्रदेश स्तर पर की गई कार्रवाई के तहत बदायूं जनपद के थाना उसावां प्रभारी राजेंद्र सिंह को भी निलंबित कर दिया गया। प्रदेश के दस थाना प्रभारियों पर हुई इस कार्रवाई के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना उसावां की जिम्मेदारी नए प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा को सौंपी। उन्होंने विधिवत रूप से थाने पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
कार्यभार संभालने के बाद प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही अपराधियों और अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। क्षेत्र में घटित होने वाली आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा तथा उसकी समस्या का निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि जनशिकायतों के निस्तारण के मामले में थाना उसावां जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करे।
प्रभारी निरीक्षक ने आगे कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन भी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी और आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास का माहौल मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य करेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.