11:00 pm Sunday , 1 November 2026
BREAKING NEWS

क्षत्रिय समाज की विशाल जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने एकजुटता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

क्षत्रिय समाज की विशाल जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने एकजुटता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

केशव गुप्ता

दातागंज। विधानसभा क्षेत्र 117 के अंतर्गत ढिलवारी स्थित रामपाल सिंह सत्यवती देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में क्षत्रिय समाज की विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ ‘बब्बू भैया’ ने सहभागिता कर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया।
अपने संबोधन में विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास सदियों पुराना और गौरवशाली रहा है। इस समाज ने सदैव राष्ट्र की रक्षा, त्याग, बलिदान और सामाजिक मूल्यों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता में निहित है। सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही क्षेत्र और समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।
विधायक ने कहा कि दातागंज विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत करना आवश्यक है। समाज में परस्पर सम्मान और भाईचारे की भावना ही मजबूत एवं विकसित क्षेत्र की आधारशिला है।
जनसभा में हजारों की संख्या में पहुंचे प्रबुद्धजनों, समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। इस दौरान लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा अपना स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन व्यक्त किया।
कार्यक्रम के उपरांत विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने सभी उपस्थित लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का अपार स्नेह और अटूट विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की जनता की सेवा, विकास और जनहित के कार्यों के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ और मिले जनसमर्थन ने क्षेत्र में सामाजिक एकता एवं जनसंपर्क की मजबूत तस्वीर पेश की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.