कोल्हाई पंचायत भवन के सामने भीषण सड़क हादसा, लोडर टेंपो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन महिलाओं समेत पांच घायल
केशव गुप्ता
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कोल्हाई पंचायत भवन के सामने तेज रफ्तार लोडर टेंपो ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में सवार सभी लोग हसुआ नगला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर टेंपो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com