7:10 pm Sunday , 1 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में वारंटी अभियान के तहत उघैती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी गिरफ्तार

बदायूं में वारंटी अभियान के तहत उघैती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष किया पेश
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रविवार, 01 नवंबर 2026 को अलग-अलग मामलों में वांछित चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पुत्तू पुत्र महिपाल निवासी ग्राम महानगर, थाना उघैती, जो वाद संख्या 2712/18, धारा 3/5/8 सीएस एक्ट में न्यायालय सीजेएम बदायूं से संबंधित था।
दूसरा अभियुक्त अमरपाल पुत्र खचेडपाल निवासी ग्राम सोनियाखेड़ा, थाना उघैती, जो वाद संख्या 903/21, धारा 147/332/353/186/341/504/506 भादवि में न्यायालय CJ(JD)/FTC(CAW) बदायूं से संबंधित था।
तीसरा अभियुक्त रायसाहब पुत्र बदन सिंह निवासी ग्राम खंडुआ, थाना उघैती, जो वाद संख्या 12757/24, धारा 323/504/506/325 भादवि में संबंधित न्यायालय से वांछित था।
वहीं चौथे अभियुक्त सतीशचन्द उर्फ हप्पू पुत्र बादाम सिंह निवासी ग्राम रघुनाथपुर पिपरी, थाना उघैती को मुकदमा अपराध संख्या 162/25, धारा 103(1)/190/191(2)/191(3)/352/351(3)/61(2) बीएनएस के मामले में गिरफ्तार किया गया।
थाना उघैती पुलिस ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.