5:53 pm Sunday , 1 November 2026
BREAKING NEWS

ग्राम रतेनगला में कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

ग्राम रतेनगला में कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

केशव गुप्ता

बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रतेनगला में आज कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दातागंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक माननीय सिनोद कुमार शाक्य ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रतेनगला अमरपाल यादव, पूर्व सभासद उसावां सर्वेंद्र यादव, मास्टर अनेकपाल यादव, गोविंद पाठक गुरा बरेला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कबड्डी टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर गांव एवं आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खेल प्रेमियों में भी उत्साह का माहौल बना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.