10:52 am Sunday , 1 November 2026
BREAKING NEWS

चौधरी मोहल्ले में बताशा फैक्ट्री के धुएं से लोग परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग*

*चौधरी मोहल्ले में बताशा फैक्ट्री के धुएं से लोग परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग*

सहसवान-थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला स्थित बतासे वाली गली में संचालित मीठे बताशे की फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं से स्थानीय लोग परेशान हैं।

मोहल्ले वासियों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं सीधे गली में फैल जाता है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है और घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि अगर फैक्ट्री में उचित चिमनी लगाई जाए तो धुआं ऊपर की ओर निकल जाएगा और गली में नहीं फैलेगा।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह फैक्ट्री घनी आबादी के बीच अवैध रूप से संचालित हो रही है और इसके पास आवश्यक अनुमति भी नहीं है। साथ ही फैक्ट्री में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है।

अब सवाल यह उठता है कि घनी आबादी के बीच चल रही इस फैक्ट्री की जांच जिम्मेदार विभाग कब करेंगे? क्या प्रदूषण नियंत्रण विभाग और स्थानीय प्रशासन लोगों को इस धुएं से राहत दिलाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई करेगा?

मोहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से फैक्ट्री की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.