12:52 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने गंगा में छोड़े एक लाख मछली के बच्चे।

कछला, बदायूँ 28 अक्टूबर ।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे कछला गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा में लगभग एक लाख मछली के बच्चे छोड़े।

इस दौरान विधायक ने घाट पर मौजूद लोगों से आग्रह किया कि मछलियों के लिए दाना-पानी डालें, लेकिन उनके जीवन से खिलवाड़ न करें। उन्होंने कहा कि मछलियों को मारना बहुत बड़ा पाप है और गंगा में जीव-जंतुओं का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा संयोजक मुनीष कुमार राघव, मुकेश तोमर, मोहित तोमर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कछला से गोपी तोमर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.