बदायूं में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली मासूम छात्रा की जान, परिवार में मचा कोहराम
केशव गुप्ता
बदायूं। जिले के उघैती थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही मासूम छात्रा की मौत हो गई। खण्डवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से कूबरी गांव की रहने वाली छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी दौरान खण्डवा गांव के पास वह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में बच्ची की हंसी-खुशी की उम्मीदें थीं, वहां मातम पसरा हुआ है। इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com