2:18 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त का बदायूं-एटा दौरा आज से, चार दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

 

 

 

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त का बदायूं-एटा दौरा आज से, चार दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

 

केशव गुप्ता

बदायूं/संवाददाता। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बदायूं और एटा जनपदों के चार दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह ककराला, उसहैत, अटेना घाट, अलीगंज और धुमरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक, सामाजिक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और संभ्रांत नागरिकों से मुलाकात करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गुरुवार 29 अक्टूबर को लखनऊ से रवाना होकर शाम पांच बजे बदायूं पहुंचेंगे और लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार 30 अक्टूबर को ककराला में सुमित अग्रवाल एवं आकाश मिश्रा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उसहैत स्थित कालसेन बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अटेना घाट में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। शाम को बदायूं के गांधी ग्राउंड प्रदर्शनी में युवा ऑर्गनाइजेशन के दिवाली कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शनिवार 31 अक्टूबर को वह एटा जनपद के अलीगंज में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप गुप्ता द्वारा आयोजित हवन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद धुमरी में अशोक गुप्ता के कार्यक्रम में सहभागिता कर शाम को बदायूं लौटेंगे। रविवार 1 नवंबर को बदायूं में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 5:15 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
राज्य सूचना आयुक्त के निजी सचिव शुभम अग्रवाल के अनुसार, इस चार दिवसीय दौरे में धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना, सामाजिक आयोजनों में सहभागिता और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.