मेला ककोड़ा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, समय से कार्य पूरा करने के निर्देश
केशवगुप्ता
बदायूँ, 28 अक्टूबर। आगामी मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने गंगा तट स्थित मेला स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने मेला स्थल तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, साफ-सफाई, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मेले का आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर साईं अश्रित शाखमुरी, सीओ उझानी राहुल पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com