8:46 pm Wednesday , 28 October 2026
BREAKING NEWS

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अवैध शस्त्र के आरोपी को सजा, 1000 रुपये का जुर्माना

बदायूं: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अवैध शस्त्र के आरोपी को सजा, 1000 रुपये का जुर्माना

केशव गुप्ता

बदायूं, 28 अक्टूबर। जनपद बदायूं में ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी से अवैध शस्त्र के मामले में एक अभियुक्त को न्यायालय ने सजा सुनाई है। थाना दातागंज में दर्ज मुकदमे में अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र दुर्गपाल, निवासी नौनी, को न्यायालय ने जेल में बिताई गई अवधि की सजा और 1,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
यह मामला थाना दातागंज में वर्ष 2020 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर संचालित अभियान के अंतर्गत मामले की प्रभावी मॉनीटरिंग की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल, पैरोकार कांस्टेबल नितिन और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप 28 अक्टूबर 2026 को न्यायालय ACJ(SD)/ACJM-I, बदायूं ने यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.