


उझानी, बदायूं 29 अक्टूबर ।
भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना व आशिका सक्सेना ने सपरिवार समस्त नगरवासियों को करवा चौथ के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
संदीप सक्सेना ने कहा कि करवा चौथ का व्रत है, प्रेम और विश्वास का पर्व, सुखी रहे हर दंपती, यही है इस पर्व का गर्व! यह पर्व पति-पत्नी के अटूट प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी सुहागिन महिलाओं के अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए, सभी दंपतियों का जीवन खुशहाल बना रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com