12:52 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

करवा चौथ पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल व पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं, कहा- अटूट रहे हर सुहाग।

 

उझानी, बदायूं 29 अक्टूबर।

करवा चौथ के पावन पर्व पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल एवं नगर पालिका परिषद उझानी की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति में नारी के त्याग, समर्पण और अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। यह पर्व पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस दिन निर्जला व्रत रखकर महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जो अनुकरणीय है।

पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि करवा चौथ का त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि समाज में प्रेम और एकता का संदेश भी देता है। उन्होंने सभी दंपतियों के सुखी और खुशहाल जीवन की कामना की।

करवा चौथ का ये त्योहार, आए और लाए खुशियां हजार,
यही है हमारी दुआ, सलामत रहे आप और आपका परिवार।

विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं पूनम अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, उझानी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.