


कछला बदायूं 29 अक्टूबर ।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम सरौंता में एक मनचले युवक की हरकतों से एक परिवार दहशत में है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक नशे की हालत में एक ग्रामीण के घर में घुस आया और घर में मौजूद महिलाओं के साथ गाली-गलौज व छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा।
पीड़ित परिवार ने थानाध्यक्ष उझानी को शिकायती पत्र देकर बताया कि जब महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी भड़क गया और घर के पिछले दरवाजे से घुसकर मारपीट पर उतारू हो गया। परिवार का आरोप है कि आरोपी दबंग किस्म का है और धमकी दे रहा है कि अगर उसे घर में घुसने से रोका गया तो पूरे परिवार को गांव से भगा देगा।
शिकायत के अनुसार इस घटना के बाद से घर की महिलाएं डरी-सहमी हैं और किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिवार भयभीत है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी मनचले के खिलाफ सख्त और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com