7:49 pm Wednesday , 28 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जालंधरी सराय चौराहे से पुलिस ने दबोचा

बदायूं: हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जालंधरी सराय चौराहे से पुलिस ने दबोचा

केशव गुप्ता

सिविल लाइन पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

बदायूं, 28 अक्टूबर। जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइन पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को 27 अक्टूबर 2026 को जालंधरी सराय चौराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेंद्र पुत्र महेंद्रपाल सिंह, निवासी मीरा सराय, थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में नामजद एवं वांछित अभियुक्त जितेंद्र को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन, बदायूं में मुकदमा अपराध संख्या 389/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपराध निरीक्षक सुपेन्द्र मलिक, उपनिरीक्षक भूप सिंह, कांस्टेबल रिंकू सिंह और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.