जरीफनगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं, 28 अक्टूबर। जरीफनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी बाबा हरि किशन दास उर्फ किशनलाल सैनी पुत्र चंदूलाल सैनी, निवासी चंदनियां, थाना क्वारसी, जिला अलीगढ़ को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना जरीफनगर में मुकदमा अपराध संख्या 296/26 के तहत बीएनएस की धाराओं 87, 137(2), 143 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं 16/17 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सहेंद्रपाल मलिक और हेड कांस्टेबल आमिर हसन शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com