🔴 बदायूं में चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 250 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल और तमंचा बरामद
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना अलापुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा-कारतूस, करीब 250 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, तीन बैटरी, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, पीयूसी यंत्र, देशी शराब की एक पेटी, चार मोबाइल फोन और ब्रेजा कार बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को ग्राम चौड़ेरा शिकारपुर मोड़ से विसारतनगर जाने वाले रास्ते पर यह कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नन्दराम, सचिन, धर्मपाल, धर्मपाल उर्फ गुड्डू, अजयवीर सिंह और सूरज के रूप में हुई है।
पुलिस ने थाना अलापुर में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष सनी चौधरी, उपनिरीक्षक राजू राणा, उपनिरीक्षक अंकुश कुमार तथा स्वाट और सर्विलांस टीम शामिल रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com