थाना उसावां क्षेत्र में धान बंटवाने के दौरान मारपीट, जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना उसावां क्षेत्र के अभिगांव में जमीन के विवाद को लेकर खेत में धान बंटवाने के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने जेठ समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
प्राथमिकी के अनुसार, अभिगांव निवासी बुजमोहन ने आरोप लगाया कि उनके पति की मृत्यु के बाद उनके जेठ राममोहन पुत्र गंगा सहाय ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम करा ली। जमीन पर कब्जे और नाम दर्ज कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस संबंध में न्यायालय में भी वाद लंबित है।
आरोप है कि 26 अक्टूबर 2026 को खेत में बटाईदार के माध्यम से धान का बंटवारा कराया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब नौ बजे राममोहन, जीतू सिंह उर्फ गरीब समेत अन्य लोगों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com