9:52 pm Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पड़ी भारी, उसावां थाना प्रभारी हटाए गए

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पड़ी भारी, उसावां थाना प्रभारी हटाए गए

केशव गुप्ता

बदायूं। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर बदायूं जिले के थाना उसावां के थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गई है। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जनशिकायतों की समीक्षा के दौरान थाना उसावां के थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं ने उन्हें तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया।
उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के तहत जनशिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ उनका निस्तारण किया जाए।
इसी क्रम में समीक्षा बैठक के दौरान थाना उसावां के थानाध्यक्ष की कार्यशैली में लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं ने तत्काल प्रभाव से उन्हें थानाध्यक्ष के पद से हटाते हुए प्रत्यावर्तित कर दिया।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के प्रति सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.