बदायूं में पांच उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसएसपी अंकिता शर्मा ने वर्दी पर स्टार लगाकर दी बधाई
केशव गुप्ता
बदायूं, 28 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पदोन्नति प्राप्त करने पर पांच उपनिरीक्षकों को वर्दी पर स्टार लगाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदोन्नति पाने वालों में थाना उघैती के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह, थाना मुजरिया के थानाध्यक्ष नीरज कुमार, थाना उझानी में तैनात कैलाश चन्द्र, थाना उसहैत में तैनात अश्वनी कुमार तथा यूपीपीसीएल लखनऊ में तैनात धर्मेन्द्र सिंह शामिल हैं। सभी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है।
इस दौरान एसएसपी ने सभी को नए दायित्व पूरी निष्ठा और लगन से निभाने के निर्देश दिए। मौके पर एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एएसपी नगर अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com