10:03 pm Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू ढो रहे 4 ट्रैक्टर सीज, 3.40 लाख का जुर्माना वसूला

।

बदायूं 23 अक्टूबर ।

जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम ने थाना कादरचौक क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

जांच के दौरान बालू का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में नियमों का खुला उल्लंघन मिला। एआरटीओ ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टरों को थाना कादरचौक में सीज कर दिया।

विभाग द्वारा चारों वाहनों से कुल 3 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.