बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव वागरपुर-सागरपुर का मामला
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बागरपुर-सागरपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर अधिकारियों से शिकायत की। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान पति मालाराम यादव ने बताया कि गांव में सरकारी जमीन पर 10 से 12 घरों का पानी निकलता था। उनका आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने रात में वहां मिट्टी भरकर पानी निकासी का रास्ता बंद कर दिया। इससे घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की सोमवती ने भी बताया कि पानी निकलने का रास्ता बंद होने से समस्या बढ़ गई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान गांव की शीलादेवी, सावित्री देवी, सोमवती, पप्पू शाक्य, राजेश कुमार, हरप्यारी देवी, गंगाराम शाक्य, श्रीदेवी आदि लोगों ने मौके पर विरोध किया। साथ ही अधिकारियों से उक्त भूमि की जांच कर समस्या की समाधान किए जाने की मांग की। इधर, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com