बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव खैरी में निर्माणाधीन पुलिस चौकी का शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी ने चौकी के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए, ताकि पुलिस चौकी का भवन मजबूत और टिकाऊ हो। अधिकारियों ने निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने पर भी जोर दिया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह, एसएसआई घनश्याम सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com