12:00 am Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने किया 67 प्रतिशत मतदान

बिल्सी। शिक्षक एमएलसी चुनाव के तहत शुक्रवार को स्थानीय नगर पालिका परिषद स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 30 पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के साथ शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और मतदान प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी कराई गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रभा सिंह ने बताया कि इस बूथ पर कुल 309 मतदाता सूची में शामिल थे। जिसमें से 207 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटी को नियमानुसार सील और पैक कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। मतदान केंद्र का जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय, एसएसपी अंकिता शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.