8:49 am Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

इनफिनिटी लाइफ स्टाइल के तहत आर के रिसोर्ट में प्रदर्शनी

बदायूं -करवा चौथ, दिवाली और अन्य आने वाले त्योहारों के अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिलाओं ने अपने आप को सशक्त बनाने के लिए इनफिनिटी लाइफ स्टाइल के तहत आम जीवन से जुड़ी वस्तुओं की भव्य प्रदर्शनी सामूहिक रूप से नगर के आर के रिसोर्ट में लगाई जिसमें सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी में नगर एवं अन्य शहरों की महिलाओं ने अपने स्टॉल पर अपने अपने उत्पाद जैसे सजावटी सामान , ज्वेलरी, कपड़े, शूज, हस्तशिल्प, पर्स, डेकोरेशन आइटम और अपने बनाये हुए हस्तशिल्प का प्रदर्शन कर मुनासिब दामों में ग्राहकों को दिया जिसे आमजनमानस ने खूब सराहा इस अवसर पर नगर की महिलाओं की उपस्थिति से प्रदर्शनी में खूब रौनक रही, आत्म निर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण की भावना के अनुरूप महिलाओं को बढावा देने के उद्देश्य और स्वदेशी उत्पादों के अधिक प्रयोग के लिए आयोजित प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि नगर निगम बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम रहे, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूनम यादव एवं उझानी नगरपालिका की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल रही, सभी ने फीता काट कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और गणेश जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये, प्रदर्शनी आयोजक रिचा अशेष, डॉ. अक्षत अशेष ने सभी अतिथियों का सम्मान पुष्प गुच्छ और गिफ्ट प्रदान कर किया, आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि ऋचा अशेष द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से महिला उद्यमियों को एक सुन्दर मंच मिलता है, इस तरह की प्रदर्शनी से महिलाओं में आत्मनिर्भरता आती है एक ही मंच पर उच्च क्वालिटी परिधान एवं दैनिक उपयोगी वस्तुएं कस्टमर्स को कम दाम पर मिलती हैं, विशिष्ट अतिथि पूनम यादव ने कहा कि त्यौहार के अवसर पर इस प्रदर्शनी का आयोजन ज़िले के लोगों के लिए सुनहरा अवसर है, विशिष्ट अतिथि पूनम अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनी से महिलाओं को एक मजबूत व्यवसाई बनाकर उनके आत्मनिर्भरता को बढ़ाने का है कामकाजी महिलाओं के लिए यह उपयुक्त मंच है,
प्रदर्शनी में मुख्य रूप से रीतिका गुप्ता, दीप्ति कटारिया, शशि आहूजा, नम्रता रस्तोगी, नीति शर्मा, सिमरन नारंग सहित 35 से अधिक महिलाओं .ने विभिन्न उत्पादों के काउंटर लगा कर उच्च क्वालिटी कम दाम में ग्राहकों का विश्वास जीता, आयोजन में सोनरूपा विशाल, सैनरा वैश्य, दीपमाला गोयल,पारुल सचित, डॉ पारुल गुप्ता, मणि गुप्ता, ज्योति मेंहदीरत्ता, पम्मी मेहंदीरत्ता मनोज मसीह, राहुल चौवे, ध्रुव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.