

बदायूँ। उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला महामंत्री अंश गुप्ता के प्रतिष्ठान, आर्य समाज के सामने, कानूनगोयान, बदायूँ में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षक डॉ. जय प्रकाश गुप्ता ने दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके उपरांत जिला एवं नगर कार्यकारिणी तथा जिला विवाह प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय.के. गुप्ता ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी समाजबंधुओं को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा।
प्रदेश महामंत्री अरविंद गुप्ता ने शिक्षा, संस्कार और युवाओं की भागीदारी को समाज के विकास का आधार बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी बोध कराना आवश्यक है।
प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट संजीव गुप्ता ने समाज में कानूनी जागरूकता, अधिकारों की जानकारी और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जागरूक समाज ही अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन कर सकता है।
प्रदेश उपाध्यक्ष के.बी. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि माहौर वैश्य समाज का गौरवशाली इतिहास, व्यापारिक परंपरा, सेवा भावना और दानशीलता हमारी पहचान है।
जिलाध्यक्ष संतोष मोहन गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक परिवार को जोड़ना, सामाजिक संबंधों को मजबूत करना और समाजहित के कार्यों को गति देना है।
जिला महामंत्री अंश गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
जिला कार्यकारिणी की घोषणा
घोषित जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर दीपक वैश्य, राजेश गुप्ता, दीपेंद्र गुप्ता एवं पवन गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला मंत्री के पद पर अमित महाजन, वैभव गुप्ता एवं दीपक गुप्ता को नियुक्त किया गया।
नगर कार्यकारिणी की घोषणा
नगर बदायूं से रोहित गुप्ता को नगर अध्यक्ष तथा हिमांशु गुप्ता को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बिसौली से नगर अध्यक्ष निर्भय गुप्ता ब नगर महामंत्री नरेन्द्र गुप्ता को नियुक्त कर शीघ्र पूर्ण कार्यकारणी बनकर जिला महामंत्री को अनुमोदन के लिए भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला विवाह प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। वक्ताओं ने विवाह संबंधी सामाजिक समन्वय को बढ़ावा देने तथा परिवारों के बीच संपर्क मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए डॉ संजीव गुप्ता, दीपक वैश्य ब पवन गुप्ता को इसका दायित्व दिया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, एडवोकेट सौरभ गुप्ता, सीए यशस्वी गुप्ता सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com