11:49 am Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव में शुक्रवार को सात घंटे गुल रहेगी बिजली, ट्रांसफॉर्मर की क्षमता होगी दोगुनी

कुंवरगांव में शुक्रवार को सात घंटे गुल रहेगी बिजली, ट्रांसफॉर्मर की क्षमता होगी दोगुनी

5 एमवीए की जगह लगाया जाएगा 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर, सुबह 11 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति

कुंवरगांव, बदायूं। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्युत विभाग शुक्रवार, 23 अक्टूबर को कुंवरगांव स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने का काम करेगा। इसके तहत मौजूदा 5 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर को बढ़ाकर 10 एमवीए किया जाएगा।

विभागीय कार्य के चलते उपकेंद्र से संचालित सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। यानी नगर और संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को लगातार सात घंटे बिजली नहीं मिल सकेगी।

ट्रांसफॉर्मर की क्षमता में वृद्धि से उपकेंद्र पर बिजली का भार संभालने में मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं, निर्धारित समय में आपूर्ति बंद रहने के कारण घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पानी सहित अन्य आवश्यक कार्यों की व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि निर्धारित अवधि के दौरान असुविधा से बचा जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.