बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव धनौली में बृहस्पतिवार की रात आयोजित रामलीला मेले में सपा नेता ठाकुर रवि प्रताप सिंह पहुंचे। मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में उनकी खास मौजूदगी रही। इस दौरान गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दिया। आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होनें कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी मेलजोल और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रामलीला मेले के माध्यम से लोगों को धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। इसलिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होना चाहिए। इस मौके पर अंकित यादव, राम मोहन सिंह यादव, सोनू यादव, कविन्द्र सक्सेना, लालू यादव, कुंवरपाल सागर, सोनू यादव, रोहित श्रीवास्तव, अमित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com