5:38 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। जकार्ता कांफ्रेस से वापस आने पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का भव्य स्वागत


बिसौली। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की बैठक का आयोजन नगर के एक रेस्टोरेन्ट में किया गया। जिसमें जकार्ता कांफ्रेस से वापस आने पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया। बैठक में सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत उपरान्त ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गनाइजेशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह का एजुकेशन इण्टरनेशनल एशिया पेसिफिक की दसवी रीजनल कांफ्रेस जकार्ता इण्डोनेशिया में प्रतिभाग कर वापस भारत आने पर शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन पदाधिकारी अंजू शर्मा, प्रमिला सिंह, सन्तोष सक्सैना, पंकज कुमार, हरीश चन्द्र, अरुण जौहरी, संध्या मौर्य, शशीबाला, याचना शुक्ला, रानी, नीरज, रिंकी, संगीता यादव, शिप्रा अग्रवाल आदि ने स्वागत किया। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन मनोज कुमार सिंह ने एशिया पेसिफिक कांफ्रेस जकार्ता, इण्डोनेशिया के वारे में विस्तार से जानकारी दी। मण्डल अध्यक्ष अंजू शर्मा ने कहा कि भारत से आठ सदस्य व उत्तर प्रदेश से सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिभाग करना हम सबको गर्व की बात है। इस मौके पर विनेश शर्मा, मनीष कुमार, सुचिका, अक्षित, विवेक शर्मा, अनन्त भदौरिया, देवकुमार, प्रशान्त कुमार, हिमांशु, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.