11:45 am Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज

सहसवान क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जॉइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा के निर्देशन में अस्पतालों की जांच कर उन्हें सीज करने की कार्रवाई शुरू की गई है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना निर्धारित मानकों के संचालित अस्पतालों पर शिकंजा कसने लगा है। अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में नियमों का पालन सुनिश्चित करना और मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।

प्रशासन की ओर से अवैध अस्पतालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.