5:16 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ- श्री रामलीला महोत्सव समिति द्वारा राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश की स्मृति मे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन 28 अक्टूबर को का आयोजन

बदायूँ २३ अक्टूबर २०२६। नगर के प्रतिष्ठित रामलीला मंच पर श्री रामलीला महोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश की स्मृति मे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे देश के अनेक महनीय कवियों की उपस्थिति रहेगी। मेला समिति के अध्यक्ष श्री अरविन्द कांत जी ने बताया कि रामलीला के मंच पर अनेक विराट कवि सम्मलेन आयोजित होते रहे हैं जिसमे देश के लगभग सभी वरिष्ठ एवं लोकप्रिय कवियो ने यहाँ आकर कविता पाठ किया है , इस वर्ष भी ये आयोजन राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में विराट रूप में आयोजित किया जा रहा है, इस कवि सम्मेलन में प्रख्यात गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना, हास्य व्यंग के कवि और लाफ्टर शो फेम हेमंत पाण्डेय, हास्य और पेरोडी के बेजोड़ कवि श्री आदित्य जैन, ओज और वीर रस के अद्धभुत कवि श्री अभेय निर्भीक और श्रृंगार और सौंदर्य की कवियत्री सुश्री शशि श्रेया पधार रहे हैं, साथ ही बदायूँ की ओर से डॉ. सोनरूपा विशाल और डॉ. अक्षत अशेष भी अपने कविता पाठ से श्रोताओं का रसास्वादन करेंगे। साहित्यिक उर्वरा बदायूँ नगर में आयोजित होने वाला यह कवि सम्मेलन आगामी 28 अक्टूबर को रात्रि 8.30 बजे से रामलीला मंच स्थल पर आयोजित होगा। उन्होंने कहा की आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा, साथ ही उन्होंने सभी नागरिक गनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वाहन किया है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.