6:52 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी -कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक फिसली, तीन ग्रामीण गंभीर घायल

।

उझानी, बदायूं 23 अक्टूबर ।

कोतवाली क्षेत्र में ग्राम पटपरागंज के पास कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ग्राम ननाखेड़ा निवासी नेमचंद्र अपने गांव के ही विजय और उदयवीर के साथ बाइक से उझानी से बाजार कर वापस गांव लौट रहे थे। पटपरागंज के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.