उझानी में 1 किलो 100 ग्राम डोडा छिलका के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, 10 मुकदमों का है हिस्ट्रीशीटर।
उझानी, बदायूं 22 अक्टूबर ।
एसएसपी अंकिता शर्मा के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उझानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम डोडा छिलका के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीते दिवस रेलवे लाइन के किनारे अचौरा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की।
मौके से अभियुक्त हारून पुत्र फारुख निवासी खैरपुर खल्ली थाना सहसवान, जनपद बदायूं को डोडा छिलका के साथ पकड़ लिया। बरामदगी के साथ अभियुक्त पर धारा 8/15 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड में हारून शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ सिविल लाइन और सहसवान थानों में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट समेत 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेशपाल सिंह,
कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, हिमांशु सिरोही, अंकुश कसाना आदि शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com