
बदायूं में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने युवक को कुचला, मौत; बीमार पत्नी का इलाज कराने आए थे अस्पताल
बदायूं। जिला अस्पताल के बाहर कचहरी मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने जिला अस्पताल आए थे। हादसे की खबर से परिवार में शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार, युवक अस्पताल के बाहर दुकान से कुछ सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह बस की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
BDN INDIA — सत्य, निष्पक्ष और सबसे तेज
अपनी खबर 9084001002 पर दीजिए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com