8:37 am Thursday , 22 October 2026
BREAKING NEWS

रामलीला में राजा दशरथ के मरण का मार्मिक मंचन, भावुक हुए दर्शक

बिल्सी। मेला ग्राउंड पर चल रहे रामलीला महोत्सव में मंगलवार की रात अयोध्या के राजा दशरथ के मरण की लीला का कलाकारों ने मार्मिक मंचन किया। राजा दशरथ की पुत्र वियोग में व्याकुलता और उनके प्राण त्यागने के प्रसंग ने रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों को भावुक कर दिया। मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मिलने के बाद राजा दशरथ पुत्र वियोग में व्याकुल रहने लगे। उन्हें बार-बार श्रीराम की याद सताने लगी। राम के वन जाने के दुख में राजा दशरथ की हालत लगातार बिगड़ती गई। अंततः पुत्र वियोग में उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। कलाकारों ने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से इस प्रसंग को जीवंत कर दिया। राजा दशरथ के मरण का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.