
उझानी में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।
उझानी, बदायूं 22 अक्टूबर ।
कोतवाली उझानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस द्वारा आज चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर ग्राम जजपुरा से बदायूं हाइवे की ओर एक अभियुक्त वीरपाल पुत्र धन्नू निवासी अमीरगंज थाना उझानी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया गया।
बरामदगी के संबंध में कोतवाली उझानी पर 60 EX ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com