12:44 pm Thursday , 22 October 2026
BREAKING NEWS

खेतों से स्टार्टर चोरी! किसानों ने युवक को पकड़ा, कबाड़ी दुकानदार भी हिरासत में

खेतों से स्टार्टर चोरी! किसानों ने युवक को पकड़ा, कबाड़ी दुकानदार भी हिरासत में

केशव गुप्ता

बदायूँ। उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम कदम नगला में खेतों से स्टार्टर चोरी के मामले में किसानों ने एक युवक को कथित चोरी के सामान सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पूछताछ में युवक ने कस्बे की एक कबाड़ की दुकान पर सामान बेचने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कबाड़ी दुकानदार को भी हिरासत में ले लिया।
फिलहाल, उसहैत थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.