7:00 pm Wednesday , 21 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में 300 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल बरामद

बदायूं में 300 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल बरामद

केशव गुप्ता

बदायूं, 21 अक्टूबर। कोतवाली पुलिस ने बदायूं-बरेली बाईपास स्थित आसरा आवास चौराहे के पास चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को 300 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सोविन्द्र और रामसेवक निवासी सिरसा ठेर, थाना सिविल लाइन, बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो टच मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई उपनिरीक्षक पवन कुमार और कोतवाली पुलिस टीम ने की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.