उझानी में दो वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजे गए।
उझानी, बदायूं 22 अक्टूबर ।
एसएसपी अंकिता शर्मा के अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
एएसपी नगर अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन व सीओ राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में आज पुलिस द्वारा वारंटी विनोद पुत्र रामऔतार उम्र और सतेन्द्र उर्फ लेथराज पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम बरसुआं थाना उझानी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों वारंटियों को नियमानुसार कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com