10:26 pm Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात वारंटी गिरफ्तार विभिन्न मामलों में वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश

कादरचौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात वारंटी गिरफ्तार
विभिन्न मामलों में वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद बदायूं के थाना कादरचौक पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को संबंधित मामलों में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में महेश पुत्र प्रेमराज निवासी कुढ़ाशाहपुर, देवेंद्र पुत्र नेतराम निवासी सकरी कासिमपुर, तीरथ पुत्र संतोष निवासी भदरौल, गिरीश पुत्र रोशनलाल और अजय पुत्र गिरीश निवासी घटियारी तथा टिंकू पुत्र सुखराम और रामसेवक पुत्र नत्थू मौर्य निवासी लखूपुरा शामिल हैं। सभी गांव थाना कादरचौक क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
पुलिस के मुताबिक, इन अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम, भारतीय दंड संहिता, भारतीय न्याय संहिता तथा अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत दर्ज मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। इनमें मारपीट, आबकारी अधिनियम और अन्य प्रकरणों से संबंधित मामले शामिल हैं।
थाना कादरचौक पुलिस ने सभी सात वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.