उसहैत पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना उसहैत पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, रविवार 18 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक संजय गौड़ और कांस्टेबल प्रशांत सैनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए नवेश उर्फ नवायस पुत्र आरिफ, निवासी वार्ड नंबर चार, कस्बा एवं थाना उसहैत, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी कस्बा उसहैत स्थित ककराला चौराहे से सुबह करीब 10:50 बजे की गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com