उसहैत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ वारंटी गिरफ्तार
अलग-अलग मुकदमों में वांछित आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में किया पेश
केशव गुप्ता
बदायूं। जिले के थाना उसहैत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लालाराम पुत्र बुद्धपाल निवासी ग्राम बनी, सुरेश पुत्र रामसरन निवासी ग्राम लिलवां, बृजपाल पुत्र नन्कूलाल यादव निवासी ग्राम लिलवां, सोनू पुत्र विशाल जाटव निवासी ग्राम लिलवां, सोनू पुत्र अवनीश निवासी ग्राम रिजौला, अवधेश पुत्र विश्राम निवासी रामनगर, सत्येंद्र पुत्र विश्राम निवासी रामनगर तथा रियाज खान पुत्र नबीउल्ला निवासी वार्ड नंबर 11, कस्बा उसहैत शामिल हैं।
इन सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों में मुकदमे विचाराधीन थे। संबंधित मामलों में जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम और मारपीट सहित विभिन्न मामलों से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
थाना उसहैत पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सभी आठों वारंटी अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com