7:55 pm Sunday , 18 October 2026
BREAKING NEWS

भटौली में वार्षिकोत्सव की धूम, विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भटौली में वार्षिकोत्सव की धूम, विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

केशव गुप्ता

दातागंज। बदायूँ जिले के दातागंज विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रेम कुमारी देशराज सिंह जूनियर हाई स्कूल, भटौली में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और अन्य गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, कला और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.