ट्यूबवेल की केबल बदलते समय करंट लगने से 55 वर्षीय रामनिवास की मौत, परिवार में मचा
केशव गुप्ता
उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नसीरनगर गांव की घटना, पांच बेटे और एक बेटी के सिर से उठा पिता का साया
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नसीरनगर गांव में ट्यूबवेल की केबल बदलते समय करंट लगने से 55 वर्षीय रामनिवास की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामनिवास पुत्र प्रेम सिंह ट्यूबवेल की केबल बदल रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट का जोरदार झटका लगने से वह दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मृतक रामनिवास अपने पीछे पांच बेटे और एक बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com