2:05 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

वीण अग्रवाल ‘नादान’ ने पढ़ा – _मेरे प्रेम की हर धड़कन में, हिन्दू, हिन्दी, हिन्दुस्तान!_ तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।


गीत ऋषि नरेंद्र गरल की दो पंक्तियों ने सोचने पर मजबूर किया – _इतना ही कर लीजिए, भाषा का सम्मान, हिन्दी में ही कीजिए, हस्ताक्षर श्रीमान!_

डॉ. गीतम सिंह बोले – _हिन्दी हमारी शान है, अभिमान है हिन्दी_। डॉ. प्रभाकर मिश्र की गजल – _निगाहों में तुम हो, ख्यालों में तुम हो…_ पर युवा खूब झूमे।

संयोजन प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा- हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, संस्कार है। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर शर्मा, संजीव पाण्डे, सचिन सिंघल, संतोष माहेश्वरी, सुरभि शर्मा समेत पूरा स्टाफ और कक्षा 9 से 12 तक के सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस