2:22 pm Saturday , 19 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में तीसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति ठप, नगरवासी परेशान।

बिल्सी में तीसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति ठप, नगरवासी परेशान।

बिल्सी (बदायूं) 19 सितंबर ।

नगर पालिका परिषद बिल्सी की पेयजल आपूर्ति लगातार तीसरे दिन भी सुचारू नहीं हो सकी है। जलापूर्ति बाधित रहने से नगरवासियों को घरेलू जरूरतों के लिए पानी जुटाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को निजी स्तर पर टैंकर और अन्य साधनों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।

नगर में पेयजल आपूर्ति मुख्य रूप से ट्यूबवेल और पाइपलाइन व्यवस्था पर निर्भर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर की पेयजल व्यवस्था एक प्रमुख ट्यूबवेल पर अधिक निर्भर होने के कारण तकनीकी खराबी आते ही पूरी सप्लाई प्रभावित हो जाती है। वहीं पाइपलाइन व्यवस्था भी लंबे समय से अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित नहीं हो पा रही है।

नगरवासियों के मुताबिक कुछ दिन व्यवस्था सामान्य रहती है और फिर अचानक पेयजल संकट गहरा जाता है। लगातार तीन दिन से आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों में नाराजगी है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और परिवारों को घरेलू कामकाज में उठानी पड़ रही है।

इस बीच लोग पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उस दौरान पेयजल आपूर्ति नियमित रहती थी, जिससे ऐसी समस्या कम ही देखने को मिलती थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस