मैनपुरी में अवैध तमंचा-कारतूस के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
बरनाहल/मैनपुरी 20 सितंबर।
थाना बरनाहल पुलिस ने शनिवार को अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को खुशहालपुर-प्रहलादपुर तिराहे के पास से अभियुक्त संजय यादव पुत्र तेज सिंह, निवासी नगला बरी, थाना बरनाहल, को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
थाना बरनाहल पर मु0अ0सं0 122/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
मैनपुरी से अरूण कुमार।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


